हैडलाइन

सिर्फ लूट के मोबाइल से बात करता था लग्जरी कारें चुराने वाला गैंग

नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस की गिरफ्त में एनसीआर के बड़े लुटेरों का एक गैंग आया है. पुलिस के मुताबिक लुटेरों के इस गैंग के निशाने पर बड़ी लग्जरी कारें और महंगी बाइक होती थीं. पुलिस ने इनके पास से पांच लग्जरी कारें और लूट की कई बाइक बरामद की हैं. गैंग के लोग आपस में बातचीत के लिए केवल लूट के मोबाइल का इस्तेमाल करते थे.

पुलिस की पकड़ में लुटेरों का ये गैंग शुक्रवार की सुबह आया. पुलिस की एक टीम बिसरख इलाके में बैरिकेडिंग करके गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी एक कार में तीन लोग वहां पहुंचे. उनसे जब पुलिस ने गाड़ी के पेपर मांगे तो वो अलग-अलग बहाने बनाने लगे. लेकिन जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये कार लूटी हुई है. इसके बाद पुलिस ने इनके ठिकाने पर रेड की तो चार और कारें, और कुछ बाइक बरामद हुई.

पुलिस के मुताबिक इन लुटेरों पर नोएडा और गाजियाबाद में लूट के कई मामले दर्ज हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लूट की कारों को ये कहां ठिकाने लगाते थे. पकड़ में आए बदमाशों के नाम जमील, समीर और फरहान है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए हैं. इस गैंग के लोग आपस में सिर्फ लूट के मोबाइल से बात करते थे. इस गैंग का सरगना फरमान था. फऱमान ही पहले रेकी करता था फिर पूरा गैंग वारदात को अंजाम देता था.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...