पत्र लिख छात्रों ने अभिभावकों से मतदान करने की अपील की
नवी मुंबई। संविधान के दिए मताधिकार का प्रयोग 20 मई को ठाणे लोकसभा चुनाव में प्रत्येक नागरिक कर सके इसके लिए विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता की जा रही है. मतदान से संबंधित प्रचार, प्रसार का स्वीप कार्यक्रम के तहत 150 ऐरोली और 151 बेलापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालयों की ओर से अलग-अलग पहल चलाई जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं. बच्चों द्वारा मांगी गई किसी बात को अभिभावकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, इसे ध्यान में रखते हुए पत्र लेखन की पहल चलाई गई. इसके द्वारा छात्रों ने अपने अभिभावकों को पत्र लिखकर आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किये है. इस पहल को नवी मुंबई मनपा स्कूलों के साथ- साथ निजी स्कूलों द्वारा उत्साहपूर्वक चलाया गया. कई स्कूलों ने अपने छात्रों के लिए पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र उपलब्ध कराए थे. बताते चले कि 'मेरे उज्ज्वल भविष्य के लिए, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करें' ऐसा आग्रह करनेवाले पत्र बच्चों ने अपने माता-पिता को लिखे थे, जिसमें माता-पिता से जागरूक करने वाले थे. इस पत्र लेखन के माध्यम से, न केवल बच्चों ने मतदाताओं के माता-पिता से आग्रह किये, बल्कि छात्र पत्र लेखन जैसे माध्यम का भी आनंद ले सके जो आज सोशल मीडिया के माध्यम से संचार के युग में दुर्लभ होता जा रहा है. इसलिए विद्यार्थियों ने बहुत खुशी से अभिभावकों से मतदान करने के लिए आग्रह पत्र लिखा और अभिभावकों ने भी इस पत्र लेखन गतिविधि की सराहना की. मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के मार्गदर्शन में यह अभिनव पहल मनपा स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग के नियंत्रण में आयोजित की गई थी।