हैडलाइन

30 करोड़ की ठगी में डायमंड व्यापारी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

मुंबई, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने 38 वर्षीय एक डायमंड ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। केतन परमार नाम के इस ब्रोकर पर आरोप है कि उसने 25 हीरे के व्यापारियों के साथ 30 करोड़ रुपये की ठगी की। उसने व्यपारियों के हीरे ऊंचे दामों में बिकवाने का वादा किया और फिर उनके साथ ठगी कर ली। मामला 11 दिसंबर को सामने आया जब एक केस में वॉन्टेड आरोपी मास्टर माइंड यतीश फिचडिया (31) पीड़ितों के पास पहुंचा और उसने उन्हें यकीन दिलाया कि वह उनके हीरों के ऊंचे दाम दिलवाएगा। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को ठगी का एहसास तब हुआ जब हीरे ले जाने के बाद यतीश ने अपना फोन बंद कर दिया। पीड़ितों ने यतीश पर इसलिए यकीन कर लिया था क्योंकि वह एक प्रतिष्ठित डायमंड व्यापारी का सहयोगी था। उसकी गिरफ्तारी के बाद डायमंड ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। 

पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर को पुलिस ने हीरे के व्यापारी सुरेश बोरदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। यतीश उनसे 1.25 करोड़ कीमत के हीरे ले गया था। अपनी शिकायत में सुरेश ने कहा था कि यतीश 3 दिसंबर को उनके संपर्क में आया था। एक डायमंड के बड़े व्यापारी को बहुत सारे हीरे चाहिए। उसने सुरेश को बड़ा लाभ दिलाने की बात कही। क्योंकि यतीश के चाचा को वह जानता था इसलिए उसने उसे हीरे दे दिए। हीरे ले जाने के बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। 

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि सुरेश सिर्फ एक हीरे का व्यापारी नहीं है जिसके साथ ठगी हुई है। ऐसे लगभग 25 हीरे के व्यापारियों के साथ वह ठगी कर चुका है। पुलिस ने यतीश की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि वह डायमंड ट्रेडर केतन परमार के लगातार संपर्क में था। पुलिस ने इसी आधार पर केतन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि केतन के पास से चार करोड़ रुपये के हीरे बरामद हुए हैं। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...