हैडलाइन

पनवेल के 20 अवैध होर्डिगों को तोड़ने का कार्य शुरू

पनवेल के  20 अवैध होर्डिगों को तोड़ने का कार्य शुरू

पनवेल। पनवेल तालुका के कोन सावला रोड पर 20 अवैध होर्डिंग्स को ध्वस्त करने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से शुरू कर दिया है. तालुक के कोन सावला मार्ग पर लगे होर्डिंग्स को ध्वस्त करने के लिए शुक्रवार से अगले सप्ताह तक जोरदार अभियान चलाया जाएगा।

पनवेल तालुका में कई सड़कों पर निजी भूमि और सरकारी भूमि पर अवैध होर्डिंग्स लगाए गए हैं. पिछले कई सालों से सरकारी जमीन पर होर्डिंग लगाकर किराया वसूलने वाला एक गिरोह पनवेल में सक्रिय है.  लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मिलिंद कदम ने कोन सवाला रोड पर लगे 20 होर्डिगों को हटाने के लिए 2 क्रेन और 10 मजदूरों के साथ तोड़फोड़ का काम शुरू किया. घाटकोपर में होर्डिंग हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद सरकारी तंत्र पनवेल में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ जोरदार अभियान चला रहा है. कोन सावला रोड लोक निर्माण विभाग के अधीन है, इसलिए सरकारी जमीनों पर अवैध होर्डिंग लगाकर कई वर्षों से व्यवसाय कर आय अर्जित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग नागरिको द्वारा सुरु हैं।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...