हैडलाइन

मोबाइल पर बात कर रही थी नाबालिग बेटी, नाराज पिता ने जिंदा जलाया

मुंबई में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी को जिंदा आग के हवाले कर दिया. जिसकी वजह से वो लड़की बुरी तरह झुलस गई. आरोपी इस बात से खफा था कि उसकी बेटी देर तक मोबाइल फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी. अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मामला मुंबई के विरार इलाके का है. जहां सोमवार की दोपहर गोपचरपाडा में आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, नूर मंजिल में मोहम्मद मुर्तजा मंसूरी का घर है. जहां दोपहर के वक्त उसकी 16 वर्षीय बेटी शाहिस्ता किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी. मुर्तजा को शक था कि उसकी बेटी किसी लड़के से बात कर रही है.

इस बात से मुर्तजा आपा खो बैठा और उसने अपनी बेटी से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. फिर उससे पूछताछ करने लगा. जवाब ना देने पर उसने बेटी पर केरोसीन का तेल डाल दिया और आग लगा दी. लड़की मदद के लिए चीखने लगी. शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर लड़की को अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 70 फीसदी झुलस चुकी थी. इसलिए उसे फौरन मुंबई के केईएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...