एक महीने में 1203 अवैध झोपड़ियों पर मनपा की कार्यवाई

एक महीने में 1203 अवैध झोपड़ियों पर मनपा की कार्यवाई


नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा अतिक्रमण विभाग की ओर से अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. प्री-मानसून अवधि के दौरान मई महीने में आठों विभाग कार्यालय क्षेत्रों में अवैध झोपड़ियों के खिलाफ तोड़ू कार्रवाई की गई है.  इसमें तलहटी में संभावित भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के झोपड़ियों को हटाने को प्राथमिकता दी गई है. मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के निर्देशानुसार अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त डॉ. राहुल गेठे के नियंत्रण में सभी आठ प्रभागों के छह आयुक्तों और विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण झोपड़पट्टी हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से चलाकर पिछले महीने मई में 1203 इतनी बड़ी संख्या में अवैध झोपड़ियां हटाई है।


बता दें कि पिछले महीने बेलापुर विभाग के सेक्टर 28 में दुर्गानगर, पंचशील नगर, बेलापुर फ्लाईओवर, विठ्ठल मंदिर के बगल में कुल 251 अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया है. इसके अलावा नेरुल विभाग में से. 9 पानी की टंकी के बगल में, महात्मा गांधी नगर बालाजी मंदिर के बगल में, ऐसी 90 अवैध झोपड़ियों को हटाया गया है.  वाशी विभाग में मुंबई-पुणे मार्ग के वाशी गांव टोलनाका के पास हाईटेंशन तार के नीचे दो ऐसे स्थानों पर 818 अनधिकृत झोपड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. घनसोली विभाग में पामबीच रोड के किनारे साईंबाबा मंदिर के पास 27 अवैध झोपड़ियों और ऐरोली विभाग में ठाणे बेलापुर रोड के पास भारत बिजली कंपनी के सामने रेलवे ट्रैक के पास स्थित 15 अवैध झोपड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दीघा विभाग में भी ईश्वरनगर और विष्णुनगर में 2 अवैध झोपड़ियों को हटाया गया है. बताते चले मई महीने में प्री-मानसून अवधि के दौरान नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के 1203 अवैध झोपड़ियों को मनपा द्वारा ध्वस्त किया गया है. बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में कोई दुर्घटना ना हो जिसके लिए पहाड़ो की तलहटी में पत्थर खिसकने वाले इलाको की झोपड़ियों को हटाने पर मनपा ने विशेष ध्यान दिया है।


Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...