हैडलाइन

पनवेल मनपा के नए आयुक्त मंगेश चितले

पनवेल मनपा के नए आयुक्त मंगेश चितले


पनवेल। कल्याण-डोंबिवली के अतिरिक्त पद पर कार्यरत मंगेश चितले को महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से पनवेल मनपा का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पनवेल नगर परिषद को पनवेल मनपा में बदलने में मंगेश चितले का बहुत बड़ा योगदान रहा है.  उस दौरान उन्होंने पानी के मुद्दे और सड़कों को पक्का करने, पार्कों के सौंदर्यीकरण और पनवेल को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर दिया था.  पनवेल मनपा बनने के बाद उन्होंने कुछ समय तक यहां उपायुक्त के रूप में भी काम किये है.  उसके बाद बारामती में  शहरी विकास विभाग, पुणे मनपा में उपायुक्त के रूप में काम किये हैं । 

मनपा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के तहत 29 गांवों में आंतरिक विकास कार्य, स्वच्छता अभियान, पनवेल शहर में जल आपूर्ति योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रस्तावित झुग्गीवासियों के लिए पुनर्वास योजना, सिडको से सामाजिक, शैक्षणिक, वाणिज्यिक भूखंडों का हस्तांतरण मनपा, पनवेल मनपा के स्वराज्य  मुख्यालय का काम, ई सेवा सुविधा शुरू करने को प्राथमिकता देंगे।



पदभार संभालते ही विभागाध्यक्षों की बैठक सहित चल रहे कार्यों का आयुक्त ने लिया जायजा


आयुक्त एवं प्रशासक मंगेश चितले ने तुरंत विभाग प्रमुखों की बैठक ली. आगामी दिनों में सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग में चल रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन और भविष्य में क्रियान्वित की जा सकने वाली योजनाओं की जानकारी देने को कहा.  साथ ही लोकाभिमुख प्रशासन को लागू करने के लिए मनपा में ई-सुविधाएं लागू करने के निर्देश भी उपस्थित लोगों को दिये. इस मौके पर आयुक्त ने आपदा प्रबंधन को लेकर चल रहे प्री-मानसून कार्यों की समीक्षा की. आयुक्त ने जिन स्थानों पर पानी का बहाव हो रहा है, वहां आपदा प्रबंधन के लिहाज से ट्रांजिट कैंप की तैयारी, संभावित खतरों की पहचान करने और सावधानियां बरतने के उपाय एंव इस संबंध में आने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा किये. आयुक्त ने दिव्यांग विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिये. इसके अलावा आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये कि सभी मिलकर मनपा का विकास करते हुए तेजी से कार्य करें।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...