हैडलाइन

धोखादायक होर्डिगों पर मनपा की तोड़ू कार्यवाई

धोखादायक होर्डिगों पर मनपा की तोड़ू कार्यवाई


पनवेल। पनवेल मनपा आयुक्त मंगेश चितले के निर्देशानुसार पनवेल बस डिपो के पास धोखादायक स्थिति में लगे विज्ञापन होर्डिगों पर मनपा की ओर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई. गौरतलब है कि घाटकोपर में होर्डिंग की घटना के बाद पनवेल मनपा एक्शन मोड में आ गया है. मनपा ने मनपा क्षेत्र के सभी चार वार्डों में लगे 33 अनाधिकृत होर्डिंग्स में से 21 को हटा दिया है.  शनिवार को आयुक्त की ओर से विभागवार की गई समीक्षा बैठक में बचे हुए होर्डिंग्स का 'क्विक सर्वेक्षण' कराकर सबसे धोखादायक होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए गए थे। 
आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पनवेल के बस डिपो और होटल दत्त इन के पास विज्ञापन बोर्ड पिछले कुछ दिनों से जंग लगी स्थिति में थे.  करीब 40 फीट ऊंचे होर्डिंग धोखादायक हो गए थे. यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है.  प्रतिदिन हजारों नागरिक बस डिपो से यात्रा करते हैं.  लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते यहां कार्रवाई नहीं हो सकी.  उपायुक्त मारुति गायकवाड़ के मार्गदर्शन में तकनीकी दिक्कतों पर काबू पाने के बाद आखिरकार इन होर्डिंग्स को तोड़ दिया गया.  इस दौरान मनपा के विभागीय अधिकारी रोशन माली, क्षेत्रीय अभियंता संकेत कोचे, तुषार कामटेकर एवं अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे. अब से मनपा अपने अधिकार क्षेत्र में अनाधिकृत विज्ञापन होर्डिगों पर नजर रखेगी. इसके बाद अब मनपा क्षेत्र में अनाधिकृत होर्डिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

महात्मा जोतिबा फुले मंडई (पूर्वीचे क्रॉफर्ड मार्केट) हे मुंबईतील ऐतिहासिक...

KNOW YOUR ARMY EVENT INAUGURATED IN MUMBAI

The Indian Army inaugurated a three-day "Know Your Army" - Mega Equipment & Motivational Exhibition at the Colaba Military Station, Mumbai, on 29 October 2026. The event was inaugurated by Lt Gen...

एमआयडीसीतील कंपन्यांची...

 जिल्ह्याला अंमली पदार्थांच्या विळख्यातून मुक्त करण्यासाठी रत्नागिरी...

बाह्यस्रोत आरोग्य...

 नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत मे. डी. एस. एंटरप्रायझेस यांच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचा...

 प्रमाणात कचरा साचण्याच्या संभाव्य ठिकाणांचे (Garbage Vulnerable Points – GVPs) निर्मूलन...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता राखण्यासाठी तसेच रस्त्यांवरील धूळ आणि बांधकाम व...