हैडलाइन

सर्विस रोड के लिए तुर्भे के झोपड़ियों पर मनपा की कार्रवाई 

सर्विस रोड के लिए तुर्भे के झोपड़ियों पर मनपा की कार्रवाई 


नवी मुंबई। तुर्भे के कृष्णा स्टील गामी डिस्टल पार्क पावने काटा के सामने झोपड़पट्टी पर नवी मुंबई मनपा के तुर्भे वार्ड द्वारा कार्रवाई की गई.  इसी दौरान झोपड़पट्टी में रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने सड़क जाम करने का प्रयास किये।
         नागरिको का कहना है कि वे पिछले 35 वर्षों से यहां रह रहे हैं.  साथ ही वे सार्वजनिक चुनावों में भी मतदान कर रहे हैं, लेकि  इसके बावजूद मनपा द्वारा कार्यवाई किया गया. नागरिको का कहना है कि उनके पास घर पट्टी, सर्वे पट्टी होने के बावजूद किसी भी प्रकार की सूचना या पूर्व विचार दिए बिना, उक्त झोपड़ियों पर कार्रवाई की गई. नागरिको ने बताया  कि 7 जून 2024 को मनपा से उक्त स्थान पर रहने वाले झोपड़ीधारियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.  फिलहाल मानसून चल रहा है और नवी मुंबई मनपा की ओर से अचानक की गई कार्रवाई से नागरिकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.  इस दौरान छोटे बच्चों सहित पावने रोड पर रहनेवाले झोपड़ी धारकों ने सड़क पर उतर कर सड़क जाम कर वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। 
        इस दौरान कार्रवाई करने आए अधिकारी भरत धांडे से झोपड़ीधारकों ने दो दिन का समय मांगा.  साथ ही इस कार्रवाई को फिलहाल रोकने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने कहा नवी मुंबई मनपा पावने से एक सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए यहां अवैध झोपड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


सालों से पैर पसारे अवैध फेरीवालों पर कब होगी कार्यवाई

नवी मुंबई के तुर्भे स्थित जनता मार्किट परिसर में वर्षों से अवैध फेरीवालों सहित अनेको व्यवसायिकों ने अतिक्रमण कर रखा है. हालांकि इन अतिक्रमणधारियों को मनपा के तुर्भे वार्ड के अधिकारियों द्वारा पनाह दिया जा रहा है. अतिक्रमण विभाग में ठेके पर कार्यरत एक ठेका कर्मचारी इन फेरीवालों से हप्ता भी वसूली करने की जानकारी सूत्रों ने दि है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...