अति धोखादायक मार्किट का खंडित जल आपूर्ति फिर से बहाल
नवी मुंबई। प्याज और आलू बाजार को अति धोखादायक घोषित किये जाने से मनपा ने पिछले सप्ताह बाजार में पानी की आपूर्ति में बंद कर दी थी. व्यापारी, माथाडी ने नवी मुंबई मनपा आयुक्त कैलास शिंदे के विरुद्ध मार्च कर उन्हें पानी की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए मजबूर किया. हालाँकि यह बाजार बहुत खतरनाक होने के बावजूद अगर वंहा के व्यापारियों, मथाड़ी, खरीदारों को कुछ भी हुआ, तो इसके लिए हम ही जिम्मेदार होंगे, ऐसा लिखित देकर यह पानी आपूर्ति फिर से बहाल करवाई गई है।
पिछले हफ्ते, नवी मुंबई मनपा ने मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति के प्याज और आलू बाजार को धोखादायक घोषित किये जाने से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी. मनपा को लगा था कि इससे इस बाज़ार का उपयोग बंद हो जायेगा. लेकिन व्यापारियों ने यहां व्यापार करना बंद नहीं किया. पानी की आपूर्ति बंद किये जाने से बाज़ार समिति द्वारा बाज़ार में टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही थी. हालाँकि नियमित रूप से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करना संभव नहीं है, इसलिए बाजार घटकों ने मनपा मुख्यालय पर धावा बोल दिया और मांग की कि मनपा पानी की आपूर्ति फिर से बहाल करे. इस अवसर पर पूर्व विधायक और माथाडी नेता नरेंद्र पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, प्याज आलू व्यापार महासंघ के सचिव राजीव मनियार, प्याज आलू बाजार के व्यापारी, माथाडी कामगार उपस्थित थे. आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की तो व्यापारियों ने जान-माल की सुरक्षा का हामी भर जलापूर्ति बहाल करवाई।