मरे का सफर खत्म,चोटिल नडाल भी हटे

ब्रिस्बेन, चोट से उबरकर वापसी करने वाले 2 स्टार प्लेयर्स ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं रहा। ब्रिस्बेन इंटरनैशनल टूर्नमेंट के अपने दूसरे राउंड के मैच में चौथी वरीय रूस के दानिल मेदवेदेव ने मरे को 7-5, 6-2 से हराया। कूल्हे की समस्या से परेशान रहे मरे ने पहले राउंड में जेम्स डकवर्थ को हराया था। दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल को पहले राउंड में बाय मिला था लेकिन दूसरे राउंड के मैच से एक दिन पहले उन्हें जांघ में दर्द की समस्या के कारण टूर्नमेंट से नाम वापस लेना पड़ा। दूसरे राउंड में उनका मुकाबला फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से था। नडाल को आशा है कि वह इस माह होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। नडाल के मुताबिक, 'डॉक्टर्स ने कहा कि अगर मैं यहां खेलता हूं तो फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाने का खतरा है।'  टूर्नामेंट के महिला सेक्शन में डिफेंडिंग चैंपियन उक्रेन की एलिना स्वितोलिना को अंतिम 16 में हार झेलनी पड़ी। स्वितोलिना को बेलारूस की अलेक्सांद्रा सास्नोविच ने 6-4, 0-6, 6-3 से हराया। 



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...