रत्नागिरी से मुंबई आ रही बस पनवेल में टकराई, 14 यात्री घायल
पनवेल। रत्नागिरी से मुंबई जा रही एक एसटी सब का गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पनवेल के चिंचवन गांव की सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना के समय यात्री सो रहे थे. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एसटी बस के ड्राइवर समेत 14 यात्री घायल हो गये. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी अनुसार रत्नागिरी से मुंबई आ रही एक एसटी बस पनवेल के चिंचवन इलाके में एक बंद कंटेनर से टकरा गई. यात्रियों ने बताया कि कंटेनर बीच सड़क पर पलटा हुआ था और अंधेरे में अंदाज नही आने से एसटी ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में एसटी के 14 यात्री घायल हो गये. जिनका पनवेल के उपजिला अस्पताल में इलाज जारी है।