हैडलाइन

नवी मुंबई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा रविवार को

नवी मुंबई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा रविवार को


नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय में 185 पदों के लिए कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दूसरा चरण लिखित परीक्षा रविवार 7 जुलाई को नवी मुंबई के वाशी स्थित 'सिडको एक्सिबिशन सेंटर' में आयोजित की जाएगी.  यह परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, लेकिन योग्य उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का नवी मुंबई पुलिस द्वारा निर्देश दिया गया है. इस लिखित परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से उम्मीदवारों पर पैनी नजर रखी जाएगी। 

नवी मुंबई पुलिस बल में पुलिस कांस्टेबल के 185 पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए 5,984 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी.  हालांकि बारिश के कारण मैदान की हालत खराब होने के बाद भी पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने वाली समिति ने उम्मीदवारों को अधिक सुविधाएं प्रदान की हैं, इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई रिकॉर्ड नहीं किया गया है.  27 जून को फील्ड टेस्ट समाप्त होने के बाद 5,984 में से 1,842 योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया. इनमें 1399 पुरुष और 443 महिला सहित 71 पूर्व सैनिक ऐसे उमीदवार शामिल होने की जानकारी नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने दिया हैं.  फील्ड टेस्ट की तरह लिखित परीक्षा के दौरान भी आनेवाले उम्मीदवारों के लिए पुलिस विभाग एवं सेवा संगठनों द्वारा नि:शुल्क जलपान, कैंटीन स्टॉल लगाए जाएंगे. रविवार को बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल, मानसरोवर और वाशी रेलवे स्टेशनों से सरकारी वाहनों की व्यवस्था की है. बताते चले कि अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में आते समय एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कोई भी डिजिटल सामग्री न लाएं, पुलिस विभाग ने परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं को रखने की कोई सुविधा नहीं की है. फील्ड टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के मिलान के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. यह परीक्षा ओएमआर तकनीक पर आयोजित की जाएगी।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...