हैडलाइन

नागरी कार्यो को लेकर शिवसेना उपनेता विजय नाहटा का आयुक्त से मुलाकात 

नागरी कार्यो को लेकर शिवसेना उपनेता विजय नाहटा का आयुक्त से मुलाकात 


नवी मुंबई।नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे से शिवसेना उपनेता विजय नाहटा ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ बेलापुर स्थित मुख्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नवी मुंबई के सानपाडा, जुईनगर, किल्ले गावठान में नागरिक समस्याओं को लेकर आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे से सकारात्मक चर्चा की. जिसपर आयुक्त ने तत्काल समाधान करने का आश्वासन देने की जानकारी  उपनेता विजय नाहटा ने दिया।

नवी मुंबई शहर के विभिन्न सोसायटियों के प्रमुख नागरिकों द्वारा दिए गए निवेदन अनुसार शिवसेना उपनेता विजय नाहटा ने बढ़ते मच्छरों, भारी बारिश के कारण होने वाली शहरी समस्याओं, धुँआकरण, जल निकासी आदि के बारे में आयुक्त के साथ चर्चा की. साथ ही सानपाड़ा सेक्टर 19 और 20 के मोराज सबवे, पाम बीच साउंड बैरियर, सानपाड़ा सेक्टर 15,16 और 17 की मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सानपाड़ा सेक्टर 18 और 19 की सड़कों पर पुलिस चौकियों का निर्माण, मोरज सर्विस रोड को पाम बीच मुख्य सड़क से जोड़ना, सानपाड़ा मिलेनियम टावर क्षेत्र के नालों की सफाई आदि कार्य पर आयुक्त कैलास शिंदे ने चर्चा की. जिसपर आयुक्त कैलास शिंदे ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द नागरिकों की समस्या का समाधान करने का आदेश देने का शिव सेना प्रतिनिधि मंडलों को आश्वासन दिया. आयुक्त शिंदे ने उपनेता विजय नाहटा को आश्वासन दिया कि सीबीआईएसई स्कूल को मंजूरी देने की कार्रवाई तुरंत की जाएगी, नवी मुंबई परिवहन ठेके पर काम करनेवाले श्रमिकों आदि के मुद्दों का समाधान किया जाएगा।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...