हैडलाइन

श्रीराम राधाकृष्णन मेमोरियल ट्रस्ट के 11वें शिक्षणांगण का उद्घाटन

श्रीराम राधाकृष्णन मेमोरियल ट्रस्ट के 11वें शिक्षणांगण का उद्घाटन

नवी मुंबई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से वंचित छात्रों के उत्थान के लिए समर्पित श्रीराम राधाकृष्णन मेमोरियल ट्रस्ट के 11वें शिक्षणांगण का हाल ही में उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणमान्य व्यक्तियों को कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड और फूल भेंट किये.  इस स्कूल में 60 से ज्यादा छात्र होंगे. विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या 400 से अधिक हो गयी है। 

श्रीमती कौशल्या आज़ाद ने अपने दिवंगत पति की स्मृति में बेलापुर गाँव में राम मंदिर के परिसर में इस विद्यालय को प्रायोजित किया है. इस अवसर पर अनुराग और सुनीता (ज्ञानचंद आज़ाद के बच्चे), समाजसेवक रवींद्र म्हात्रे, ट्रस्टी बालाकृष्णन सहित बच्चे, अभिभावक उपस्थित थे. इस दौरान अनुराग आज़ाद ने जीवन में शिक्षा के महत्व और इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करने के बारे में बताया.  उन्होंने जरूरतमंद छात्रों को शैक्षणिक रूप से किसी भी मदद की आवश्यकता होने पर निरंतर सहायता का वादा किया. ट्रस्टी अनिल कार्था और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों से उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया. बालाकृष्णन ने कहा कि कौशल्या आज़ाद और सामाजसेवक रवींद्र म्हात्रे को हमारा हार्दिक धन्यवाद, जिनके योगदान से यह पहल संभव हो सकी. उनकी उदारता और दूरदर्शिता ने निस्संदेह आने वाले वर्षों में छात्रों की सफलता की कहानियों का मार्ग प्रशस्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण गीत से हुई. संयोजन शिक्षानंगन की शिक्षिका कविता सनप ने किया।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...