कोली बंधुओं को लाइफ जैकेट का वितरण
नवी मुंबई। पूर्व विधायक और नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने सोमवार को सारासोले और अन्य स्थानों पर नारली पूर्णिमा उत्सव में शामिल होकर सभी को उत्सव की शुभकामनाएं दीं. मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जानेवाले कोली बंधुओं की सुरक्षा के लिए संदीप नाईक प्रतिष्ठान की ओर से कोली बंधुओं को लाइफ जैकेट वितरित किया गया।
नवी मुंबई में नारली पूर्णिमा का पर्व सोमवार को अपार आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया. समुद्र में नारियल चढ़ाकर उनकी विधिवत पूजा की गई. प्रार्थना की गई कि समुद्र देवता कोली बंधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करें. कोली बहनों और भाइयों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर जुलूस में भाग लिया. संदीप नाइक ने कहा कि अन्य सभी समुदाय के सदस्य इस उत्सव में बहुत उत्साह के साथ भाग लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई का मतलब मिनी भारत है और सांस्कृतिक एकता इस शहर की पहचान है।