हैडलाइन

सिडको के अध्यक्ष पद पर  संजय शिरसाट

सिडको के अध्यक्ष पद पर  संजय शिरसाट

नवी मुंबई। औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा के सदस्य संजय शिरसाट ने गुरुवार को सिडको भवन में सिडको मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला.  इस अवसर पर सिडको के उपाध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक विजय सिंघल,सहव्यवस्थापकीय संचालक, शांतनु गोयल, गणेश देशमुख, दिलीप ढोले एंव  सिडको के मुख्य दक्षता अधिकारी सुरेश मेंगड़े उपस्थित थे।

संजय शिरसाट ने कहा, राज्य के विकास में सिडको ने आजतक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.  शहरी नियोजन और विकास के क्षेत्र में अग्रणी प्राधिकरण यह सिडको की पहचान है. साथ ही सिडको द्वारा नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नैना शहर, महागृह निर्माण योजना आदि का विकास किया गया है. हमारा ध्यान महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर होगा.  इसी प्रकार परियोजना प्रभावितों और नवी मुंबई के आम नागरिकों के हित में निर्णय लेना हमारी प्राथमिकता रहेगी. आम जनता के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने का सिडको का उद्देश्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।"


Most Popular News of this Week

राज्यसभेकडे पार्थ पवारांची...

राज्यसभेचा उमेदवारी अर्ज आज राष्ट्रवादी काँग्रेसचे युवा नेते पार्थ...

*एएआयबीच्या अहवालावर रोहित...

मुंबई दि. 4 मार्चएखाद्या व्हीआयपीच्या किंवा कोणत्याही दुर्घटनेचा तपास होत...

HPCL SC 8 विकेट से जीता; आर्यन...

 पर - इंश्योरेंस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंटमुंबई: ओरिएंटल इंश्योरेंस...

क्लासिक टूर्नामेंट 6 मार्च, 2026...

आडवाणी इवेंट को हेडलाइन करेंगेमुंबई, 1 मार्च: मशहूर CCI स्नूकर क्लासिक...