पनवेल मनपा में नगर विकास विभाग द्वारा चार नये सहायक आयुक्तों की नियुक्ति
पनवेल। पनवेल मनपा के पनवेल, कामोठे, कलंबोली, खारघर इन सभी चारो वार्ड कार्यालयों में सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा चार सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया हैं. जिसके बाद अब वार्ड कार्यालय में और मजबूती आने के साथ वार्ड कार्यालयों का कार्यभार अधिक गतिशील होने की उम्मीद है।
आकृति बंधा में वार्ड अधिकारी के रूप में सहायक आयुक्त की नियुक्ति का प्रावधान है. जिसके अनुसार आयुक्त मंगेश चितले द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पनवेल वार्ड 'डी' कार्यालय में सहायक आयुक्त के रूप में डॉ. रूपाली माने को नियुक्त किया गया है. सुबोध ठाणेकर को कामोठे वार्ड 'सी' कार्यालय में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है. श्रीराम पवार को कलंबोली वार्ड 'बी' कार्यालय में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है. जबकि स्मिता काले को खारघर वार्ड 'ए' का सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही रोशन माली को वार्ड 'डी' का प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है. सदाशिव कवठे को वार्ड 'सी' का अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वार्ड अधिकारी अरविंद पाटिल को वार्ड 'बी' का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वार्ड 'ए' का प्रभारी अधीक्षक जितेंद्र मढवी को नियुक्त किया गया है।