India vs Australia: भारत ने कसा शिकंजा, कंगारुओं पर फॉलोऑन का खतरा

सिडनी, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की सपाट सी पिच पर शनिवार को यहां अपनी फिरकी का कमाल दिखाया जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन भी अपना पलड़ा भारी रखा। ऑस्ट्रेलिया जब छह विकेट पर 236 रन बनाकर फॉलोऑन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था तब तीसरे सत्र में बारिश उसके बचाव में आई जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 386 रन आगे है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बारिश के कारण तीसरे दिन लगभग 16 ओवर का खेल नहीं हो पाया और अब चौथे दिन का खेल आधा घंटा पहले शुरू होगा। ऐसे में देखना है कि पीटर हैंडसकॉम्ब (नाबाद 28) और पैट कमिन्स (नाबाद 25) ऑस्ट्रेलियाई संघर्ष को कहां तक खींच पाते हैं। इन दोनों ने अब सातवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े हैं। एससीजी की पिच से भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी (54 रन देकर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (43 रन देकर कोई विकेट नहीं) को खास मदद नहीं मिली लेकिन बायें हाथ के स्पिनर जडेजा (62 रन देकर दो) और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप (71 रन देकर तीन) ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में दम किए रखा। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (79) ने पहले सत्र में साहसिक बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे सत्र में उनके भी पांव उखड़ गए। यही हाल उस्मान ख्वाजा (27) और मार्नस लाबुशेन (38) का रहा जो क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल पाए जिसकी ऑस्ट्रेलिया को जरूरत थी। नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया बड़ी साझेदारी के लिए तरसता रहा।  हैरिस और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े लेकिन इसके बाद कोई भी अच्छी साझेदारी नहीं निभाई गई। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे खेलते हुए सकारात्मक शुरुआत की थी। भारत के लिए सुबह के पांचवें ओवर में ही जडेजा ने गेंद संभाल ली थी जबकि इसके तीन ओवर बाद कुलदीप गेंदबाजी के लिए आ गए थे। भारत को पहली सफलता कुलदीप ने ही दिलाई। ख्वाजा ने ढीला शाट खेलकर एकतरह से अपना विकेट इनाम में दिया। चेतेश्वर पुजारा ने मिड विकेट पर आसान कैच लिया।  लंच के बाद भारत ने शानदार शुरुआत की और हैरिस अपने पांव फिर से जमा पाते इससे पहले उन्हें पविलियन भेज दिया। दूसरे सत्र के तीसरे ओवर में उन्होंने जडेजा की गेंद विकेटों पर खेल दी। बायें हाथ के इस स्पिनर ने जल्द ही भारत को शान मार्श (आठ) के रूप में एक और सफलता दिलाई जिन्होंने स्लिप में कैच थमाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से दबाव में आ गयी थी और ऐसे में जहां रन गति धीमी पड़ी वहीं भारतीयों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अंजिक्य रहाणे ने शमी की गेंद पर लाबुशेन का शार्ट मिडविकेट पर बेहतरीन केच लपका। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...