हैडलाइन

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छ भारत फेस्ट का आयोजन

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छ भारत फेस्ट का आयोजन,


 सफाई कर्मियों के लिए 'जहाँ के अँधे रास्ते' नाटक की प्रस्तुति


पनवेल। स्वच्छ भारत अभियान की 10वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयुक्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा केन्द्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह में 'स्वच्छ भारत फेस्ट' का आयोजन किया गया था. इस दौरान घनकचरा व स्वच्छता विभाग के उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, उपायुक्त प्रसेनजित कारलेकर, विभाग प्रमुख अनिल कोकरे, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक, एंव स्वास्थ निरीक्षक, सभी स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे। 

"स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" की अवधारणा के साथ मनपा क्षेत्र के सभी चार वार्डों में स्वच्छता ही सेवा अभियान उत्साहपूर्वक शुरू किया गया है.  इसके तहत घनकचर एवं स्वच्छता विभाग के सभी सफाई कर्मियों के लिए 'स्वच्छ भारत उत्सव' का आयोजन किया गया. स्वच्छता का संदेश देने के लिए लेखिका एवं निर्देशक उर्मी द्वारा लिखित ज्ञानवर्धक नाटक 'जहाँ के अँधे रास्ते' की विशेष प्रस्तुति सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों के समक्ष की गई. इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के विभिन्न गुणों को प्रदर्शित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सफाई कर्मचारियों ने गायन, वादन, नृत्य जैसी अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया.  यह कार्यक्रम सफाई कर्मियों को सफाई की दिनचर्या से कुछ पल का सुकून देने के इरादे से आयोजित किया गया था।


Most Popular News of this Week

बोरिवली आरटीओ आणि मुंबई...

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, बोरिवली (MH-47) आणि मुंबई रायडर्स क्लब यांच्या...

मुंबईकरांचे जीवन अधिक सुलभ...

मुंबईला जागतिक दर्जाच्या पायाभूत सुविधा असलेले आधुनिक आणि भविष्यासाठी...