हैडलाइन

'माझी वसुंधरा अभियान 4.0' अभियान में पनवेल मनपा राज्य में पहला

'माझी वसुंधरा अभियान 4.0' अभियान में पनवेल मनपा राज्य में पहला


पनवेल। 'माझी वसुंधरा अभियान 4.0' अभियान के तहत पनवेल मनपा ने विभिन्न पहलों को लागू करके की कड़ी मेहनत का फल मिला है. हाल ही में 'माझी वसुंधरा 4.0 अभियान' के परिणाम की घोषित किया गया है, परिणाम के अनुसार राज्य के 3 से 10 लाख की जनसंख्या समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसमें मनपा को सात करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी. इस पुरस्कार ने पनवेल मनपा के सिर पर सम्मान का ताज रख दिया है, जिसके बाद तत्कालीन आयुक्त गणेश देशमुख के साथ-साथ वर्तमान आयुक्त मंगेश चितले और पनवेल मनपा के सभी अधिकारी और कर्मचारी सभी स्तर से प्रशंसा की वर्षा हो रही हैं।

प्रकृति से सम्बन्धित पाँच तत्वों पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि एवं आकाश पर आधारित "माज़ी वसुंधरा अभियान" 2 अक्टूबर, 2020 को प्रदेश के स्थानीय स्वराज्य संस्था में प्रारम्भ किया गया.  प्रदेश के स्थानीय स्वराज्य संस्था में 1 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2024 तक ''माझी वसुंधरा अभियान 4.0'' चलाया गया।  माझी वसुंधरा अभियान 4.0 में राज्य के 414 नागरिक स्थानीय संस्था और 22,218 ग्राम पंचायतों सहित कुल 22,632 स्थानीय संस्थाओं ने भाग लिया. माझी वसुंधरा 4.0 के अंतर्गत पर्यावरण विभाग के माध्यम से नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता पैदा करने के लिए तत्कालीन आयुक्त गणेश देशमुख के मार्गदर्शन में पर्यावरण विभाग के उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते द्वारा विभिन्न कार्यक्रम क्रियान्वित किये गये.  इसमें मुख्य रूप से माझी वसुंधरा 4.0 के अंतर्गत मनपा क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने के लिए मनपा ने इस वर्ष भी 'बप्पा मेरा पर्यावरण का राजा' अभियान चलाया था.  इस प्रतियोगिता को पनवेल मनपा के नागरिकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसके साथ ही छात्रों को पर्यावरण के महत्व को समझाने के लिए 'पर्यावरण सेवा योजना' क्रियान्वित की गई है.इसके साथ ही मैराथन, स्वच्छता रैली, साइकिल रैली निकाली गई. माझी वसुन्धरा अभियान के महत्वपूर्ण तत्वों के अनुरूप मनपा द्वारा अपने क्षेत्र में 100 प्रतिशत एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं. मनपा हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास कर रही है और इस उद्देश्य से एक बहुउद्देश्यीय धूल दमन वाहन खरीदा गया है. साथ ही मनपा ने विभिन्न भवनों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल भी कम किया है.सरकार ने मनपा को यह पुरस्कार मनपा के पर्यावरण विभाग द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए दिया है।


Most Popular News of this Week

संसदीय गटनेते डॉ श्रीकांत...

मुंबई, ता. 6 : केंद्रीय निवडणूक आयोगाच्या वतीने देशभरात राबविल्या जाणाऱ्या...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

गडकरींच्या हस्ते बॉक्सिंग...

नागपूरमध्ये सुरू असलेल्या U-17 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चॅम्पियनशिपला आज एक...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...