हैडलाइन

बिजली की समस्या दूर करें- संदीप नाईक

बिजली की समस्या दूर करें- संदीप नाईक


नवी मुंबई। पूर्व विधायक एंव नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक 'सृजन संवाद' पहल के तहत बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न नोड्स के सोसाइटियों और गांवठान इलाको का दौरा कर रहे थे, तो कई नागरिकों ने उनके सामने महावितरण मंडलों से संबंधित समस्याएं उठाईं.  इन सभी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमवार को संदीप नाईक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता गोरखनाथ बेले से मुलाकात की. इस दौरान नाईक में दिवाली से पहले सभी बिजली समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की. संपत शेवाले, दशरथ भगत, भरत नखाते, शुभांगी पाटील, अमित मेढकर, अंजली वालुंज,  विजय वालुंज, गणेश भगत,  सुरेश शिंदे आदी जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी नाईक के साथ उपस्थित थे. संदीप नाईक ने कहा कि नवी मुंबई शहर सबसे अधिक बिजली बिल चुकाने वाला शहर होने के बावजूद इस शहर के नागरिकों को बिजली की सर्वाधिक समस्या से जूझना पड़ रहा है।


सब स्टेशनों सहित खुले केबल, डीपी बॉक्स को सुरक्षित करें

अधिकांश जगहों पर महावितरण के सब स्टेशनों की हालत बेहद खराब है.  सीमेंट और पेंट निकल गई है.  निर्माण में लगी छड़ें बाहर निकल आई हैं.  दुर्गंध फैली है.  भविष्य में इस स्थान पर कोई भी हादसा हो सकता है. कुछ सब स्टेशन उपद्रवी, शराबी असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया हैं.  जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है. जिसके कारण सब स्टेशन की सुरक्षा के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग किये. कई स्थानों पर डीपी बॉक्स खुले हैं. खुले तार और जंग लगे तार से बिजली की भार लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता हैं.  बार-बार बिजली कटौती.  इससे घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं. दुर्घटनाएं हो रही है ऐसा कहते हुवे संदीप नाईक ने खुले तारों और डीपी बॉक्सों को सुरक्षित करने का सूचना दिए. कई जगहों पर काम चलने के दौरान ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं घट रही हैं.  इन हादसों से जानमाल के नुकसान का खतरा रहता है.  ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किये जाए. कई नागरिकों ने मीटर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है लेकिन उन्हें अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है.  इसी पृष्ठभूमि में जिसे मांग हो उसे मीटर योजना चलाने की मांग किये।


गलत बिजली शुल्क का खामियाजा नागरिक क्यों भुगते

 खराब मीटरों के कारण नागरिकों पर गलत तरीके से अधिक बिजली शुल्क का बोझ पड़ रहा है. जिसके कारण इस गंभीर मुद्दे का तत्काल उपाय की मांग किये है. संदीप नाईक ने मांग किया कि दिवाली से पहले बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए.  उस पर अधीक्षण अभियंता बेल ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...