हैडलाइन

अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध मनपा का विशेष अभियान

अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध मनपा का विशेष अभियान

पनवेल। पनवेल मनपा क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के आयुक्त मंगेश चितले के आदेश के बाद पनवेल, कामोठे, कलंबोली, खारघर इन चारों वार्डो में सहायक आयुक्तों के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अवैध होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं.दोपहर के सत्र में खारघर वार्ड ए में लगभग 44 और नावडे उप-विभागों में 34, पनवेल में 56, कामोठे के 18 पोस्टर, 73 बैनर, 6 कमानी के विरुद्ध कार्रवाई की गई. जबकि कलंबोली में करीब 150 अनधिकृत होर्डिंग हटाए गए।

मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की पीठ ने बुधवार, 9 अक्टूबर को अवैध होर्डिंग हटाने के संबंध में सुस्वराज्य फाउंडेशन द्वारा दायर मूल याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान हाई कोर्ट ने राज्य के सभी मनपाओं और नगर परिषदों को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए 10 दिन का विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था.  तदनुसार आयुक्त के निर्देशानुसार, पनवेल मनपा के सभी चार वार्डों में सहायक आयुक्त के नेतृत्व में अनधिकृत बोर्डों को हटाया जा रहा है. विशेष अभियान के दौरान इन अवैध बड़े होर्डिंग/बैनर, कियोस्क-यूनिपोल होर्डिंग (बिजली/टेलीफोन/सिग्नल पोल पर), झंडे, पेड़ पर बैनर/पोस्टर, कमानी, अनाधिकृत लाइट माला, सड़क मंडप, डिवाइडर में लगाए गए कटआउट आदि बोर्ड हटाए जा रहे हैं। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...