हैडलाइन

पनवेल मनपा के 84 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का किया गया शिलान्यास

पनवेल मनपा के 84 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का किया गया शिलान्यास

पनवेल। स्ट्रीट लाइट से लेकर सड़कें, जल निकाय, उद्यान, मनोरंजन केंद्र, खेल के मैदान, ऐसे मनपा के 84 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को और  गुरुवार को 302 करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ किया गया.  इन कार्यों के माध्यम से आयुक्त मंगेश चितले के नेतृत्व में सभी अधिकारियों की टीम मजबूती के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, ऐसा पनवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक प्रशांत ठाकूर ने कहा. पनवेल मनपा के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन समारोह शुक्रवार को किया गया था. इस दौरान आयुक्त  मंगेश चितले, पूर्व सभागृह नेता परेश ठाकूर,  पूर्व नगरसेवक, नगरसेविका, उपायुक्त कैलास गावडे, उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, शहर अभियंता संजय कटेकर, मुख्य वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ.आनंद गोसावी, सहायक आयुक्त स्मिता काले मनपा अधिकारी व कर्मचारी इलाको के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खारघर में बोतल इको ब्रेक बॉक्स का शुभारंभ

खारघर में शिल्प चौक के पास आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के उद्यान में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्लास्टिक की बोतल इको ब्रेक बॉक्स का उद्घाटन किया गया. रीसाइक्लिंग प्रतीक वाली प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग इको ब्रेक में किया जा सकता है.  ऐसी इस्तेमाल की गई बोतलों को इकट्ठा करने के लिए यह कलेक्शन सेंटर शुरू किया गया है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...