हैडलाइन

बदलते मौसम के कारण स्ट्रॉबेरी के सीजन में देरी

बदलते मौसम के कारण स्ट्रॉबेरी के सीजन में देरी,

नवंबर अंत तक सीजन शुरू होने की उम्मीद

नवी मुंबई। एपीएमसी बाजार में स्ट्रॉबेरी का सीजन अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में शुरू होता है.  हालांकि पाचगनी और महाबलेश्वर में कुछ जगहों पर स्ट्रॉबेरी लगाई गई है, लेकिन बारिश के कारण कुछ जगहों पर नहीं लगाई गई है. लेकिन लगाए गए फसले भी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं. जिसके कारण इस साल स्ट्रॉबेरी का सीजन 15 दिन देरी से शुरू होगा. इसी चलते स्ट्रॉबेरी कम मात्रा में बाजार में आ रही है।

स्ट्रॉबेरी का मुख्य बहार नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों में होता है. जिसका खिलना जून महीने तक जारी रहता है. दिसंबर और जनवरी के महीनों में अधिकांश स्ट्रॉबेरी बिक्री के लिए बाजार में आती हैं और अक्टूबर के अंत-नवंबर की शुरुआत में स्ट्रॉबेरी वाशी के एपीएमसी बाजार में प्रवेश करना शुरू कर देता हैं. बाजार में फिलहाल छिटपुट आवक हो रहा है. महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी 400 से 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है जबकि नाशिक की स्ट्रॉबेरी 300 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रही है. आमतौर पर स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार होने में दो से ढाई महीने का समय लगता है. व्यवसायिकों के अनुसार देरी से बोई गई उपज जनवरी के महीने में उपलब्ध होगी जबकि बोई गई उपज नवंबर के अंत तक बाजार में आएगी।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...