हैडलाइन

अवैध डॉक्टरों की जानकारी दूसरे राज्यों साथ साझा करेगी एमएमसी

मुंबई: अवैध गतिविधियों में शामिल डॉक्टरों की जानकारी महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) दूसरे राज्यों के साथ साझा करेगी। इस बारे में तैयारियां चल रही हैं। दरअसल एमएमसी ने पिछले कुछ सालों में नियमों का पालन न करने वाले कई डॉक्टरों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। हालांकि एमएमसी को जानकारी मिली है कि ऐसे डॉक्टर अब दूसरे राज्यों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में इन डॉक्टरों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही इनकी जानकारी दूसरे राज्यों के साथ साझा की जाएगी।

एमएमसी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार उतुरे ने कहा कि 'हमें दो शिकायतें मिली हैं, जिनके अनुसार, बिना हमारी एनओसी के राज्य के डॉक्टर दूसरे राज्य में काम कर रहे हैं। ऐसे में हम राज्य के सभी मेडिकल काउंसिल के साथ ऐसे फ्रॉड डॉक्टरों की सूची ऑनलाइन साझा कर रहे हैं, जिनका पंजीकरण हमने निरस्त कर दिया है, ताकि काउंसिल सतर्क रहे और ऐसे डॉक्टरों को अपने यहां प्रैक्टिस करने से रोके। बता दें कि इलाज में लापरवाही और किसी तरह के रैकेट में संलिप्त होने या किसी भी तरह की मेडिकल एथिक्स को हानि पहुंचाने वाले डॉक्टरों को एमएमसी द्वारा नोटिस दिया जाता है। कई बार मामला गंभीर होने पर इनका पंजीकरण भी निरस्त कर दिया जाता है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...