हैडलाइन

पानी की समस्या का करें समाधान- एड.नवीन प्रतापे

पानी की समस्या का करें समाधान- एड.नवीन प्रतापे


नवी मुंबई। जुईनगर सेक्टर 23, 24 और 25 के साथ-साथ जुईनगर गावठान के विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों में गर्मी के मौसम में आनेवाले कम दबाव पानी आपूर्ति की समस्या को तत्काल हल करने की मांग बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी नवी मुंबई के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रतापे ने मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे से एक निवेदन द्वारा किये है।

       जुईनगर सेक्टर 23, 24 और 25 पूरी तरह से सिडको कॉलोनी क्षेत्र हैं. इसके अलावा जुईनगर गांव क्षेत्र में निम्न, अत्यंत निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोग रहते हैं. इस क्षेत्र की कुछ आवासीय सोसायटियों को गर्मियों के दौरान मनपा प्रशासन से कम दबाव पर और कम समय के लिए जलापूर्ति मिल रही है. नवी मुंबई मनपा के पास खुद के स्वनित्व का मोरबे डैम होने के बावजूद जुईनगर के निवासियों को कम दबाव पर और कम समय के लिए जलापूर्ति मिलना एक त्रासदी है. नवी मुंबई मनपा का खुद का डैम होने के बावजूद  जुईनगर के निवासियों को टैंकर का पानी खरीदना चाहिए ?  ऐसा सवाल भी निर्माण हुआ है. निवासियों, विशेषकर कामकाजी महिलाओं को पानी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एडवोकेट नवीन प्रतापे ने मनपा आयुक्त से अनुरोध किये है कि वे समस्या की गंभीरता को समझ इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करें और जुईनगर के निवासियों को राहत प्रदान करें।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...