डॉन 3 को लेकर खत्म हुआ विवाद, रणवीर सिंह के साथ खड़ी हुई CINTAA

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच "डॉन 3" को लेकर हुआ झगड़ा सुलझता दिख रहा है। FWICE ने इस मामले में रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) जारी किया था, जिसे अब तुरंत वापस ले लिया गया है। रणवीर सिंह और फिल्म डॉन 3 से जुड़े हालिया विवाद पर अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में FWICE ने  CINTAA को न तो कोई जानकारी दी गई थी और न ही किसी तरह के गैर-सहयोग (Non-Cooperation) के फैसले में शामिल किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की राय लेना जरूरी है, क्योंकि एकतरफा फैसले कभी भी सही नहीं होते।

पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इस पूरे मामले में उनकी संस्था को विश्वास में नहीं लिया गया। उनके अनुसार, किसी भी विवाद का समाधान संवाद और सहमति के जरिए होना चाहिए, न कि ऐसे कदमों से जो फिल्म उद्योग के व्यापक हितों को प्रभावित करें।उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि संबंधित निर्णय को वापस ले लिया गया, क्योंकि इसका असर केवल रणवीर सिंह तक सीमित नहीं रहता। फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीशियन, लाइटमैन, स्टंट कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम स्टाफ और कई अन्य कर्मियों की आजीविका भी इससे प्रभावित होती। पूनम ढिल्लों ने जोर देकर कहा कि फिल्म उद्योग एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है और किसी भी फैसले के दूरगामी प्रभावों को ध्यान में रखना आवश्यक है। उनके इस बयान ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में संवाद, पारदर्शिता और सभी हितधारकों की भागीदारी की जरूरत को रेखांकित किया है।


पद्मिनी कोल्हापुरे का रणवीर सिंह को समर्थन, कहा  हम हमेशा उनके साथ हैं।

फिल्म एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐक्टर रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहे विवाद के सुलझने का स्वागत किया।उन्होंने कहा, हमें बहुत खुशी है कि रणवीर सिंह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के मेंबर हैं। 

रणवीर सिंह को समर्थन करते हुए कहा कि, CINTAA एसोसिएशन मे हर एक टीवी आर्टिस्ट्स परिवार की तरह है, इसलिए CINTAA एसोसिएशन का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ा रहे। CINTAA की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि रणवीर सिंह के सपोर्ट में CINTAA एसोसिएशन की तरफ से एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मीडिया में जो प्रतिक्रिया दिया है, उसके बारे में उन्हें मीडिया और CINTAA एसोसिएशन के कई मेंबर्स द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब मजबूरन देना पड़ रहा है।पद्मिनी ने आगे अफ़सोस जताया कि CINTAA  की प्रेसिडेंट, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट को रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं दी गई। 

दरअसल, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी, एक्ट्रेस उपासना सिंह ने CINTAA एसोसिएशन की ओर से खुद रणवीर सिंह को सपोर्ट करने वाली मीडिया मे दी गयी 

स्टेटमेंट ने CINTAA एसोसिएशन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में CINTAA को किसी भी स्तर पर विश्वास में नहीं लिया गया और न ही संगठन से कोई औपचारिक परामर्श किया गया। ऐसे में यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि CINTAA की जनरल सेक्रेटरी ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों अथवा अध्यक्ष की जानकारी और सहमति के बिना स्वयं को CINTAA का प्रतिनिधि बताकर अपनी राय सार्वजनिक रूप से व्यक्त की। इससे भी अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि CINTAA के किसी भी पदाधिकारी को यह जानकारी नहीं थी कि वह इस मामले में संगठन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनके इस कदम ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए है।


Most Popular News of this Week

टाटा मेमोरियल सेंटरच्या Patient...

कर्करुग्णांना वेळेवर उपचार, योग्य मार्गदर्शन आणि उपचार प्रक्रियेत...

Sunil Gavaskar Celebrates 43rd Anniversary of India's 1983 World Cup Victory...

Legendary Indian Cricketer Sunil Gavaskar hosted a grand party on the 43rd anniversary of the historic 1983 World Cup Win. World Cup winning captain Kapil Dev with daughter , teammates Mohinder...

महानगरपालिका आरोग्य...

महानगरपालिका रुग्णालयांमधील रुग्णसेवा अधिक सक्षम, गुणवत्तापूर्ण आणि...

Sunil Gavaskar Celebrates 43rd Anniversary of India's 1983 World Cup Victory...

Legendary Indian Cricketer Sunil Gavaskar hosted a grand party on the 43rd anniversary of the historic 1983 World Cup Win. World Cup winning captain Kapil Dev with daughter , teammates Mohinder...

मुंबई पावसाने झोडपली;...

बृहन्मुंबई क्षेत्रात दोन-तीन दिवस पहाटे मुसळधार पाऊस झाला. या...

Sunil Gavaskar Celebrates 43rd Anniversary of India's 1983 World Cup Victory...

Legendary Indian Cricketer Sunil Gavaskar hosted a grand party on the 43rd anniversary of the historic 1983 World Cup Win. World Cup winning captain Kapil Dev with daughter , teammates Mohinder...