हैडलाइन

दिल्ली/NCR में ड्रग्स के धंधे का सरगना बिहार से गिरफ्तार, 1 लाख का था इनाम

दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स का काला कारोबार चलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम शैदूल शेख है और ये पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने इसे बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. शैदूल शेख पर दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स का धंधा चलाने का आरोप है. शेख मालदा जिले के कालीचक का रहने वाला है. उसे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली में पिछले साल उसके खिलाफ 18 अक्टूबर को एक मुकदमा दर्ज हुआ था. उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इससे पहले शैदूल शेख के दो सप्लायर बजलूर रहमान और अबु बकर सिद्दीकी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था. दोनों के पास से 10.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी. रहमान और सिद्दीकी दोनों मालदा का रहने वाले हैं.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...