हैडलाइन

दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत

औरंगाबाद : जिले के करमाड रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर शेन्द्रा एमआईडीसी क्षेत्र में प्रवेश के लिए बनाए जा रहे उडडान पुल के नीचे स्थित रेलवे पटरी पर सो रहे 16  मजदूरों की मालगाडी के चपेट में आकर मौत हुई है, जबकि 3 मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए है. घायल मजदूरों की हालत भी काफी नाजुक है. यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह घटी. दुर्घटना में मारे गए लोग मजदूर थे. जो जालना के स्टील कंपनी में कार्यरत थे. वे जालना से रेल पटरी मार्ग से  होते हुए औरंगाबाद की ओर आ  रहे थे. दुर्घटना के समय सभी मजदूर गहरी नींद में थे.  

दुर्घटना की पृष्टि करते हुए करमाड़ थाना के थानेदार संतोष खेटमालस ने बताया कि  लॉकडाउन के चलते इन दिनों रेल यातायात बंद है. लॉकडाउन में अन्य शहरों के फंसे मजदूर सड़क  तथा रेल की पटरी मार्ग से अपने गांव जाने का सिलसिला जारी है. रेल यातायात बंद होने से जालना के स्टील कंपनी में कार्यरत 19 मजदूर गुरुवार की देर शाम जालना से रेल मार्ग से पैदल औरंगाबाद की ओर आ  रहे थे. देर रात थककर सभी 19 मजदूर करमाड रेलवे स्थानक से 2 किलोमीटर दूर सटाना शिवार में स्थित  रेल पटरी पर सो गए. शुक्रवार की सुबह रेल पटरी से गुजरी माल गाडी ने पटरी पर सो रहे 19 मजदूरों को  अपने चपेट में ले लिया. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि  पटरी पर सो रहे 19 में से 16  लोगों की घटनास्थल पर मौत हुई. दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि घटना स्थल पर मालगाडी के चपेट में आकर अपनी जान गंवाए सभी लोगों के शरीर के टुकडे-टुकडे होकर बिखर कर पड़े हुए थे. 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही करमाड थाना के  पीआय संतोष खेटमालस अपने सहकर्मियों के  साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया. इधर, औरंगाबाद ग्रामीण की एसपी मोक्षदा पाटिल ने भी  तत्काल घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना की जानकारी ली.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

भाजपचे मंत्री रमाकांत गुप्ता...

मुंबईतील दादर रेल्वे स्थानकावर गांधी जयंतीनिमित्त स्वच्छता अभियान’...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...