हैडलाइन

राहुल गांधी के बयान के विरोध में सायन-कोलीवाड़ा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू समाज के संबंध में दिए गए कथित बयानों के विरोध में सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके कथित बयानों की कड़ी निंदा की गई

इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान देकर देश में भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू समाज के प्रति की गई कथित टिप्पणी अस्वीकार्य है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसे मुद्दों पर उचित समय पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

पुलिस बंदोबस्त के बीच यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


Most Popular News of this Week

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को असल्फा...

महाराष्ट्रात पैसे...

गेल्या काही वर्षांमध्ये महाराष्ट्रात सरकारी नोकरीसाठीचे अनेक पेपर फुटले...

ठाणे जिल्ह्यात प्रथमच आयोजित...

राष्ट्रीय विधी सेवा प्राधिकरण, नवी दिल्ली व महाराष्ट्र राज्य विधी सेवा...

आषाढी वारीत संघर्षाची कहाणी...

आषाढी एकादशीच्या निमित्ताने दरवर्षीप्रमाणे यंदाही अभिनेते आदेश बांदेकर...

विद्यार्थ्यांवर पॅलेट गन...

नीट पेपर फुटी प्रमाणेच राज्यात सीईटी व टीईटीचे पेपर फुटले आहेत, याचा ६ लाख...

आशियातील दुसऱ्या...

राज्यात अन्न व औषध भेसळीविरोधात आपण ज्या पद्धतीने धडक कारवाया सुरू केल्या...