गोवंडी के VK English High School में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजवंदन कर देश के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, चाचा नेहरू सहित विभिन्न महापुरुषों और सैनिकों की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजिका शबाना खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ VK English High School में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया गया।


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...