हैडलाइन

स्वतंत्रता दिवस पर सायन कोलीवाड़ा में भव्य पदयात्रा, विधायक तमिल सेल्वन के नेतृत्व में पदयात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कैप्टन तमिल आर. सेल्वन के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा निकाली गई।

इस पदयात्रा में नगरसेविका शिल्पा कुलेस्कर, नगरसेविका साक्षी अनिल कानोजिया, बीजेपी उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।


हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ आजादी के इस पर्व को उत्साह और जोश के साथ मनाया। पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस मौके पर विधायक कैप्टन तमिल आर. सेल्वन ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया।


Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

‘मेरी धारावी, मेरे...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक...

नगरसेविका आशा मराठे ने आयोजित...

मुंबई के चेंबूर वार्ड क्रमांक 152 की नगरसेविका एवं प्रभाग समिति अध्यक्ष आशा...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...