‘जॉली एलएलबी२' में मैं और बोमन भी कमा लेते १०० करोड़: अरशद

बॉलिवुड ऐक्टर अरशद वारसी ने 'जॉली एलएलबी' सीरीज की फिल्मों पर बात की। अरशद ने कहा कि अगर अक्षय कुमार की जगह फिल्म के दूसरे भाग में वह होते तब भी फिल्म १०० करोड़ क्लब में शामिल होती। बता दें २०१३ में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' में अरशद लीड रोल में थे। फिल्म हिट हुई थी। फिल्म सिर्फ थिअटर में नहीं बल्कि टीवी पर भी खूब पॉप्युलर हुई थी।

फिल्म का सीक्वल 'जॉली एलएलबी२' साल २०१७ में आया था, जिसमें अरशद की जगह अक्षय कुमार और बोमन ईरानी की जगह अन्नू कपूर को लिया गया था। 'जॉली एलएलबी२' की रिलीज के समय अरशद ने कहा था कि प्रॉडक्शन हाउस किसी बड़े स्टार को कास्ट करना चाहते था इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार को लिया। 'जॉली एलएलबी२' को क्रिटिक्स और फैंस ने भी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ की कमाई की थी।

अरशद ने एक इंटरव्यू में 'जॉली एलएलबी३' के बारे में बातचीत की। अरशद से यह पूछा गया कि कई लोगों ने 'जॉली एलएलबी२' को पसंद किया, फिल्म ने १०० करोड़ की कमाई भी की लेकिन फिल्म में उनकी कमी महसूस हुई। इस पर अरशद बोले कि अगर वह और बोमन अक्षय की जगह फिल्म के सीक्वल का हिस्सा होते तब भी फिल्म १०० करोड़ कमा लेती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मेकर्स को हमें लेने पर शायद ज्यादा प्रॉफिट होता क्योंकि हम अक्षय कुमार की तुलना में कम फीस लेते ।

‘जॉली एलएलबी२' के सीक्वल के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि अक्षय ने उन्हें कहा था कि अगला भाग वह दोनों साथ में करेंगे जिस पर उन्होंने हामी भी भरी थी लेकिन फिलहाल इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अरशद वारसी १८ जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'प्रâॉड सैयां' में दिखाई देंगे। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...