मुंबई के प्रसिद्ध चिंचपोकली के चिंतामणि गणपति मंडल में अदाणी परिवार ने पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।
अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर एवं एग्रो, ऑयल एंड गैस विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदानी और अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड यानी APSEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने अपने परिवार के साथ चिंचपोकली के चिंतामणि के दर्शन किए।
इस दौरान मंडल की ओर से अदानी परिवार का स्वागत किया गया। परिवार ने विधिवत गणराय के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।