पत्रकार हत्या में राम रहीम दोषी, सजा का एलान १७ को

पंचकूला : हरियाणा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने दोषी करार दिया है। पंचकूला के विशेष सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने १६ साल पुराने इस हत्याकांड में राम रहीम सहित चार आरोपियों को कल दोषी ठहराया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अब राम रहीम और बाकी दोषियों को १७ जनवरी को सजा का एलान किया जाएगा। सुनवाई से पहले पंचकूला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। यौन शोषण केस में राम रहीम को सजा के बाद पिछली बार हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राम रहीम को वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान मीडिया को अदालत से बाहर रखा गया। विशेष कोर्ट ने राम रहीम के अलावा इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को दोषी माना। पंचकूला में सीबीआई स्पेशल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी कमलदीप गोयल ने कहा कि भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया। कोर्ट परिसर में ५०० की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।


Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

‘मुंबई क्लीन लीग’च्या पार्श्वभूमीवर मुंबईतील स्वच्छतेची दृश्यमानता (Visibility)...