हैडलाइन

डांट से आहत होकर युवती ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया।

मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मोबाइल पर विडियो देखने से रोकने और मां की डांट से आहत होकर एक नाबालिग युवती ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवकी की मां ने गुरुवार को उसे मोबाइल पर विडियो देखने से मना किया था, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य मुंबई के भोईवाडा की रहने वाली उक्त युवती बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को नाबालिग युवती की मां ने उसे दिन भर मोबाइल का इस्तेमाल करने से मना किया था। इस दौरान उसकी मां ने उसे डांटा भी था, जिससे आहत होकर युवती ने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया था।
अस्पताल में तीन दिन तक इलाज के बाद मौत
परिवार के अनुसार, जब युवती बहुत देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर बाथरूम के भीतर युवती छत से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में तीन दिन चले इलाज के बाद रविवार को युवती की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात शुरू की। 


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...