60 साल के बुजुर्ग ने 3 साल की बच्ची से किया रेप

यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 3 साल की बच्ची से रेप कर दिया. इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और रोने लगी. मां ने बच्ची से जब पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने बुजुर्ग को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सदरपुर की है. यहां बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है. वह हर रोज की तरह घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग अकबर अली आया. वह बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने एक कमरे के अंदर ले गया और यहां उससे रेप किया.

बच्ची ने मां को बताई हैवानियत की कहानी...

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग महिलाओं पर बुरी नजर रखता था. उसने बच्ची को कहा कि मेरे साथ चलो मैं तुम्हें टॉफी दिलाता हूं. झांसे में आकर मासूम बच्ची बुजुर्ग के साथ गई. वह उसे कमरे में ले गया और रेप किया. बच्ची रोते हुए घर आई और मां को पूरी कहानी बताई.

परिजनों ने बुजुर्ग को दबोच लिया और पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया. सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को अरेस्ट किया है. इसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है बुजुर्ग...

एसएचओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रेप का आरोपी बुजुर्ग पश्चिम बंगाल का है. वह यहां अपनी बेटी के घर रह रहा था. दामाद और बेटी के नौकरी पर चले जाने के बाद वह घर में अकेला रहता था. इसी का फायदा उठाकर वह बच्ची को झांसे में लेकर कमरे पर ले आया और रेप किया.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...