हैडलाइन

तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं मोदी: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और सत्तारूढ़ बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चव्हाण ने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान को कुचल रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और संविधान को बचाने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाए जाने का आह्वान किया।  चव्हाण ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...