हैडलाइन

देवेंद्र फड़णवीस और राम सातपूत के खिलाफ कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत

देवेंद्र फड़णवीस और राम सातपूत के खिलाफ कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत



उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, मामला दर्ज कर गृह मंत्री पद से बर्खास्त करें!- अतुल लोंढे



मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद भाजपा नेता, राज्य के उप मुख्यमंत्री एंव गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने पद का दुरुपयोग कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल गृह मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए, ऐसी मांग प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर किया है।


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई शिकायत में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे का कहना है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आयोजित एक बैठक में सोलापुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम सातपुते ने गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस को फोन किया और मांग की कि कोविड काल के दौरान समुदाय के कुछ सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं. गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उस बैठक में उपस्थित लोगों को आश्वासन भी दिया कि वे उन अपराधों को वापस लेंगे, चिंता का कोई कारण नहीं.  चुनाव के दौरान इस तरह प्रलोभन देना और वादा करना आचार संहिता का उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार इन अपराधों पर तब तक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता जब तक कि राज्य सरकार की समिति इसकी अनुशंसा न करे. फिर भी देवेन्द्र फड़णवीस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए वादे कर उन्हें गुमराह किया है।



अब तक इस समाज के व्यक्तियों के विरुद्ध मामले वापस क्यों नहीं लिए गए ?  अब चुनाव के दौरान ये मामले कैसे याद आये?  क्या मामला वापस लेने का वादा करने के लिए फडणवीस चुनाव का इंतज़ार कर रहे थे?  ऐसे सवाल उठाने से साफ है कि गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि फड़णवीस को तत्काल गृह मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए और बीजेपी की उम्मीदवारी से सोलापुर से उम्मीदवार राम सातपुते का नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...