हैडलाइन

शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' छोड़ रहे मोहित मलिक? प्रोड्यूसर ने बताया सच

स्टार प्लस के सीरियल ''कुल्फी कुमार बाजेवाला'' में सिंकदर सिंह गिल की भूमिका निभा रहे मोहित मलिक के शो छोड़ने की चर्चा जोरों पर है. शो में उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया जा रहा है. बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाता ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. टीआरपी चार्ट में भी कुल्फी कुमार बाजेवाला अच्छी रैंकिंग पर है. बावजूद इसके मोहित मलिक के शो छोड़ने की खबरों में कितनी सच्चाई है, चलिए जानते हैं.

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मोहित मलिक के करेक्टर को खत्म करने के लिए दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत होते हुए दिखाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, ''जब से शो शुरू हुआ है सिंकदर की जिंदगी में कई इमोशनल ट्विस्ट आए हैं. उन्हें एक परेशान आत्मा के तौर पर दिखाया गया है. उनका खुद से नफरत करना, पछतावे की भावना के चलते सिकंदर को दिल का दौरा पड़ेगा. जिसके बाद डॉक्टर सिकंदर को मृत घोषित करेंगे.'' ये खबर मोहित के फैंस के लिए सदमे की तरह है. अब शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने मोहित के एक्जिट से जुड़ी खबर को बेबुनियाद बताया है. पिंकविला से बातचीत में गुल खान ने साफ किया कि मोहित शो छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. वाकई में ये मोहित के फैंस के लिए बड़ी गुडन्यूज है.

बता दें, शो पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था. कम समय में ही कुल्फी कुमार बाजेवाला ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. सिंकदर की कुल्फी और अमायरा संग बॉन्डिंग काफी पसंद की जा रही है. सिंकदर टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने 2005 में सीरियल मिली से करियर शुरू किया था. इसके बाद वे बनू मैं तेरी दुल्हन, नच बलिए 4, मन की आवाज प्रतिज्ञा, डोली अरमानों की में नजर आ चुके हैं.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...