हैडलाइन

26 करोड़ रुपये के हीरे कथित रूप से चुराने के मामले में एक एजेंट और छह अन्य लोग गिरफ्तार

मुंबई: कई हीरा कारोबारियों से करीब 26 करोड़ रुपये के हीरे कथित रूप से चुराने के मामले में एक एजेंट और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 25 हीरा कारोबारियों ने दिसंबर में चोरी को लेकर बीकेसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि एक एजेंट यतीश पिचारिया और उसके सहयोगियों ने खरीददार खोजने के बहाने से उनसे हीरे लिए लेकिन इसके बाद वे लापता हो गए। पुलिस उपायुक्त अनिल कुम्भरे ने कहा कि जांच में पता चला कि शहर से भागने के बाद पिचारिया उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और बिहार में कई जगहों पर रहा। 

कहा जा रहा है कि आरोपी यतीश प्रयागराज के कुंभ मेले में साधु बनकर भी रहा, लेकिन जब वह हीरे बेच नहीं सका तो वापस मुंबई लौट आया। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया और इसके बाद अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।  पुलिस ने उनसे 38 लाख रुपये के चोरी के हीरे बरामद किए। पुलिस के डेप्युटी कमिश्नर अनिल कुंभारे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपी की धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...