हैडलाइन

'दबंग 3' में करीना कपूर खान का डांस नंबर

अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' फाइनली फ्लोर पर जाने वाली है। फिल्म निर्माता अरबाज खान ने हाल ही में हुई बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया था कि फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वह 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर देंगे। यानी अगले महीने मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से ही 'दबंग 3' ऑन फ्लोर होगी।  अब खबर है कि 'दबंग 3' में 'मुन्नी बदनाम...' और 'फेविकोल...' जैसे हिट डांस नंबर के लिए अरबाज खान ने इस बार फिर से करीना कपूर खान को फाइनल कर लिया है। बीते सप्ताह करीना ने अरबाज से मीटिंग भी की थी। करीना ने 'दबंग 2' में भी 'फेविकोल...' जैसा सुपर हिट आइटम नंबर किया था। फिल्म में अब तक सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और कन्नड़ फिल्मों के जानेमाने ऐक्टर सुदीप को फाइनल किया गया है। सुदीप फिल्म में सलमान के दोस्त का रोल निभाएंगे। 

'दबंग' सीरिज में स्पेशल डांस नंबर को लेकर अरबाज बहुत ध्यान देते हैं। 'दबंग' के पहले भाग में मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम' जैसा सुपरहिट गाना किया था। फिल्म के दूसरे भाग में 'फेविकोल' जैसे स्पेशल नंबर से करीना ने इस सफलता को बरकरार रखा। अब अरबाज के लिए फिल्म के साथ-साथ इस खास गाने को पिछले गानों से और भी अच्छा बनाने का प्रेशर तो है ही, ऐसे में फिल्म को संगीत से सजाने वाले साजिद-वाजिद अभी से इस पर काम कर रहे हैं। 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। यह फिल्म को साल 2020 के ईद में रिलीज़ किया जाएगा। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...