'बोले चूड़ियां' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी श्रद्धा कपूर?

बॉलिवुड में इस समय के सबसे बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक माने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फिल्मों और ऐक्टिंग के बलबूत लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। वैसे तो नवाज की ऐक्टिंग की तारीफ लगभग हर फिल्म में की जाती है लेकिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'रमन राघव 2.0' और हाल में रिलीज हुई 'ठाकरे' कुछ ऐसी फिल्में हैं जो उनके करियर में माइलस्टोन मानी जाती हैं।  अब नवाज अगली फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगे जिसे पहली बार उनके भाई शम्स नवाब सिद्दीकी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। खबरों की माने तो शम्स इस समय अपनी फिल्म के लिए फीमेल लीड रोल के लिए हिरोइन की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए उन्होंने श्रद्धा कपूर से कॉन्टैक्ट किया है और उन्हें फिल्म की स्टोरी सुनाई है।  कहा जा रहा है कि श्रद्धा को फिल्म की कहानी तो पसंद आई है लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए अपनी कन्फर्मेशन नहीं दी है क्योंकि वह अपनी अन्य फिल्मों में काफी बिजी हैं। अभी श्रद्धा फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके अपॉजिट सुपरस्टार प्रभास हैं। इसके बाद वह रेमो डिसूजा की अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग करेंगी जिसमें उनके साथ वरुण धवन दिखाई देंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि नवाज के साथ श्रद्धा की जोड़ी बनती है या नहीं। 



Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...