हैडलाइन

रणवीर के कपड़े देख अर्जुन ने किया उन्हें ट्रोल, बुलाया 'नारंगी मौसंबी वाला'

ऐक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर दूसरे स्टार्स को फनी वे में ट्रोल करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर उनके जिगरी दोस्त रणवीर सिंह आए। रणवीर ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की थी, जिस पर अर्जुन ने इतना फनी कॉमेंट किया कि इन दोनों ऐक्टर के फैन्स भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। रणवीर सिंह ने जिस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वह मल्टी कलर का सूट पहने दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूज भी ब्राइट येलो कलर के पहने हैं। हमेशा की तरह हटकर कपड़ों में दिखने वाले रणवीर ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके इस लुक को उनके दोस्त अर्जुन कपूर ट्रोल करने लगेंगे।  रणवीर के लुक पर अर्जुन ने कॉमेंट कर लिखा, 'नारंगी मौसंबी वाला।' बस उनका इतना लिखना था कि फैन्स ने भी धड़ाधड़ कॉमेंट करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बीच कुछ फैन्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अर्जुन को भी ट्रोल किया और उन्हें 'संतरे वाला' कहा। 

कटरीना को भी किया था ट्रोल 

अर्जुन इससे पहले अपनी क्लोज फ्रेंड कटरीना कैफ को भी ट्रोल कर चुके हैं। उन्होंने कटरीना के एक सेक्सी फोटो का मजाक उड़ाते हुए कॉमेंट किया था, 'आपको डैंड्रफ हो गई है कटरीना'। इसके बाद जब कटरीना ने एक और फोटो पोस्ट किया तो अर्जुन ने लिखा, 'और अब आप ऑल क्लियर हैं। गुड जॉब कटरीना।' 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...