हैडलाइन

तलाक की खबरों के बीच यूं मस्ती करते दिखे रिद्धि-राकेश

फेमस टीवी कपल ऋद्धि डोगरा और राकेश बापट के तलाक की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों ने साझा बयान जारी किया और शादी में दरार पड़ने और एक-दूसरे से अलग रहने की खबर को कंफर्म किया. लेकिन इसी बीच दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया. यहां दोनों ने खूब मस्ती की. ये दोनों 'बा, बहू और बेबी' फेम बेनाफ दादाचंदजी की रिसेप्शन पार्टी  में पहुंचे. बीती रात बेनाफ ने वेडिंग रिसेप्शन रखा. इसमें टीवी के तमाम सेलेब्स ने शिरकत. 

बता दें कि बेनाफ अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से गुपचुप तरीके से शादी कर ली. दोनों के नौ साल से रिलेशन में होने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति नॉर्मन टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं, वो एक शेफ हैं.  राकेश ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. इसमें एक फोटो में वो ऋद्धि के साथ नजर आए. साथ में उनके कुछ और दोस्त भी थे. मालूम हो कि ऋद्धि और राकेश की पहली मुलाकात ''मर्यादा लेकिन कब तक?'' के सेट पर हुई थी.  इसके बाद वो दोस्त बन गए थे. धीरे-धीरे प्यार हुआ और दोनों कई साल तक रिलेशन में रहे. दोनों 29 मई 2011 को शादी के बंधन में बंध गए.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कई समय से अलग रह रहे हैं. उनके कॉमन फ्रेंड्स को जब उनकी शादी में हुई खटपट की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी तरफ से ऋद्धि-राकेश के रिश्ते को सुधराने की कोशिश की थी.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...