नो एंट्री के सीक्वल को बोनी कपूर ने नहीं द‍िया ग्रीन स‍िग्नल, सलमान का इंतजार?

सलमान खान की फिल्म नो एंट्री को डायरेक्ट करने वाले अनीस बजमी इन द‍िनों नो एंट्री के सीक्वल को बनाने की प्लान‍िंग में हैं. उनका कहना है कि मेरे पास एक खूबसूरत स्क्रिप्ट तैयार है. लेकिन मुझे प्रोड्यूसर बोनी कपूर की हां का इंतजार है. सलमान खान की फिल्म नो एंट्री पर बातचीत करते हुए डायरेक्ट अनीस बजमी ने बताया कि हम जब भी इस ह‍िट फिल्म का सीक्वल बनाएंगे, ये तय है कि फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट होगी. लेकिन फिल्म कब शुरू होगी इसके बारे में बोनी कपूर बेहतर बता सकते हैं. अनीस ने बताया, फैंस के बीच नो एंट्री फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. ऐसे में हम पर फिल्म को खास अंदाज में बनाने की ज‍िम्मेदारी है.

डायरेक्ट अनीस बजमी एक तरफ नो एंट्री फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन र‍िपोर्ट के मुताब‍िक फिल्म का सीक्वल सलमान खान की हां पर ट‍िका है. दरअसल, सलमान खान इन द‍िनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियों से काफी अपसेट हैं. इस वजह से उन्होंने बोनी कपूर संग काम करने से भी इंकार कर द‍िया है. बोनी कपूर फिल्म को जल्द शुरू करना चाहते हैं. लेकिन सलमान खान की नाराजगी की वजह से पूरा प्रोजेक्ट रुक गया है.

सलमान खान की फिल्म प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो नो एंट्री के सीक्वल को आने में अभी देर लग सकती हैं. इसकी वजह बैक टू बैक सलमान खान की फिल्में हैं. सबसे पहले ल‍िस्ट में भारत, दूसरे नंबर पर दबंग 3 है. इन दोनों की शूट‍िंग खत्म करने के बाद ही सलमान खान किसी नए प्रोजेक्ट की प्लान‍िंग करेंगे.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...