पॉपुलर थी कमाल अमरोही-मीना कुमारी की लव स्टोरी, ऐसे बने हमसफर

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म 17 जनवरी 1918 को यूपी के अमरोहा में हुआ था. वे काफी सख्त स्वभाव के थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान केवल 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया. कमाल ने मुग्ल-ए-आजम फिल्म के डायलॉग लिखे थे.

कमाल अमरोही और मीना कुमारी की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही. मीना कुमारी ने बेहद छोटी उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. महज 7 साल की उम्र से ही वे फिल्मों में आ गई थीं. कमाल अमरोही उनकी अदाकारी से काफी प्रभावित हुए थे. वे उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन उनके सख्त स्वभाव के कारण मीना ने उनके साथ फिल्म में काम नहीं किया.

मगर पिता के दबाव के चलते मीना कुमारी को फिल्म करनी पड़ी. फिल्म तो नहीं बन सकी, लेकिन कमाल अमरोही, मीना कुमारी के दीवाने जरूर हो गए. मीना कुमारी ने भी उनके प्यार को स्वीकार किया. मगर दोनों की शादी होनी मुश्किल थी क्योंकि कमाल पहले से ही शादीशुदा थीं.

बाद में जब दोनों के बीच प्यार बढ़ गया तो बिना शादी के रह पाना कठिन हो चला. मीना के पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे. लेकिन कमाल के दोस्त ने मीना को यह कहकर राजी कर लिया कि वे निकाह कर लें और सही वक्‍त देखकर अब्‍बा-अम्‍मी को भी मना लेंगे. 14 फरवरी, 1952 को दोनों का निकाह हो गया.

कमाल अमरोही और मीना कुमारी के निकाह की कहानी भी दिलचस्‍प है. दो घंटे के भीतर दोनों का निकाह हुआ था. दरअसल, जिस क्लीनिक में मीना की फिजियोथेरेपी चल रही थी, वहां पिता अली बख्‍श रोज मीना को रात आठ बजे उनकी बहन मधु के साथ छोड़ देते थे और दस बजे लेने पहुंच जाते थे. 14 फरवरी 1952 को इसी दो घंटे के दौरान मीना का निकाह प्‍लान किया गया था.

कमाल और मीना की इस शादी को दोनों के ही परिवारवालों ने कभी स्वीकार नहीं किया. आखिरकार इससे तंग आकर कमाल ने मीना को खत में लिख दिया कि वे इस शादी को एक हादसा मान लें. जवाब में मीना ने कहा कि वे उन्हें कभी नहीं समझ पाए, न आगे समझ पाएंगे, अच्छा होगा कि वे उन्हें तलाक दे दें.

माना जाता है कि मीना कुमारी की शोहरत देख कर कमाल उनसे जलने लगे थे. दोनों के रिश्ते में खटास बढ़ती गई. 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कहा. 11 फरवरी, 1993 में कमाल अमरोही का इंतेकाल हो गया था.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...