हैडलाइन

नौकरानी से, नेवी अफसर ने की छेड़छाड़

घर पर काम करने आई नौकरानी, नेवी अफसर ने की छेड़छाड़

गोवा : गोवा में एक वरिष्ठ नेवी अफसर पर नौकरानी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी का नाम कमोडोर मनकंदन नांबियार है और वह आईएनएस हंसा नौसैन्य अड्डे पर तैनात है. इस घटना के सामने आने के बाद वास्को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

वास्को पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बताया कि कमोडोर मनकंदन नांबियार पर उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. नौकरानी ने शिकायत में कहा कि वह वास्को शहर में स्थित नेवी अधिकारी के घर पर पिछले कुछ माह से काम कर रही है. वह जब काम कर आती थी तो अधिकारी उस पर गंदी नजर रखता था. कुछ दिन पहले उसने जबरदस्ती मुझसे छेड़छाड़ की और यौन उत्पीड़न की कोशिश की.

इंस्पेक्टर रापोसो ने बताया कि आरोपी नेवी अधिकारी के खिलाफ धारा 354, 354 ए और 354 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारी ने अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत का रुख किया है.

पुलिस ने पूछताछ की तो बेहोश हो गया नेवी अफसर...

इंस्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बताया कि जब नेवी अफसर को अरेस्ट कर पूछताछ की गई तो वह बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. उन्हें एडमिट किया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...