हैडलाइन

जब हॉलीवुड रैपर-एक्टर विल स्मिथ ने की रणवीर सिंह की तारीफ

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गली बॉय' रिलीज हो चुकी है. गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अभी तक 32.50  करोड़ की रुपये की कमाई कर ली है. क्रिटिक्स भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं. देश ही नहीं विदेशों में भी रणवीर सिंह के काम की तारीफ हो रही है. रणवीर की एक्टिंग देख ग्रैमी अवॉर्ड विनर रैप आर्टिस्ट और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ भी खुद को रोक नहीं पाएं और उनकी तारीफ के पुल बांधने लगे.

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने कहा- ''रणवीर बधाई हो, गली बॉय के साथ तुम जो कर रहे हैं वह मुझे पसंद आया. मेरे लिए स्कूल हिप होप यहां है. यहां पर पूरे देश का हिप होप देख रहा हूं. मुझे अच्छा लग रहा है. बधाई हो तुम्हें. इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें विल स्मिथ ये सारी बातें कह रहे हैं. रणवीर सिंह के फैन क्लब ने ट्विटर अकाउंट इस वीडियो को शेयर भी किया है.''  बता दें कि फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. मूवी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिका में हैं. गली बॉय 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. जबकि, वर्ल्ड वाइड 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज करने का सीधा फायदा मिलता नजर आ रहा है.  फिल्म फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और एक्सल एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है.

गली बॉय एक रैपर की कहानी है, जो अपनी आवाज का जादू बिखेर कर स्टार बनना चाहता हैं. यह फिल्म स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नैजी की जिंदगी से प्रेरित है. एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर जोया अख्तर ने इंडिया टुडे को बताया था कि रणवीर बहुत ही शार्प है. वह चीजों को बहुत ही जल्दी समझ जाते हैं. रैपर की ट्रैनिंग भी उन्होंने काफी कम समय में पूरी कर ली थी. उनकी यही खासियत है कि वह चीजों को बारीकी से सीखते हैं. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...